बीकानेर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत, मामला दर्ज

post 606 (1)

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक बालक के नाना नत्थूनाथ पुत्र नारायणनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 जून की शाम करीब 5:40 बजे दीपाराम पुत्र हेमाराम जाट ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से कार चलाते हुए उसके 6 वर्षीय दोहिते पवन को टक्कर मार दी।

हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गंगाराम को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रहे हैं।