बीकानेर: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 595 (1)

बीकानेर/नापासर। नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नौरंगदेसर निवासी चुन्नीलाल पुत्र लक्ष्मणराम खाती ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके 26 वर्षीय भाई मुखराम पुत्र लक्ष्मणराम ने 6 जून की रात घर के छप्पर में तौलिये का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश कुमार कर रहे हैं।

You may have missed