झाड़ियों में मिली युवती की नग्न लाश, पत्थर से कुचला चेहरा

12

झाड़ियों में मिली युवती की नग्न लाश, पत्थर से कुचला चेहरा

चित्तौड़गढ़ में 3-4 दिन पुराना युवती का शव झाड़ियों में मिला है। युवती के चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। पत्थर भी उसके चेहरे पर ही रखा हुआ मिला। बॉडी पर कपड़े नहीं थे और टी-शर्ट से उसका मुंह ढका हुआ था। शव के पास से पानी की बोतल, चिप्स का पैकेट और नमकीन की थैली भी बरामद हुई है। सफाई के दौरान बदबू आने पर मजदूरों को शक हुआ। इसके बाद आसपास तलाश करने पर उन्हें झाड़ियों में शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस हत्या के साथ दुष्कर्म के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र की है।