32 की उम्र में इस खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट

32 की उम्र में इस खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। भरत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी। 32 वर्षीय भरत उन खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक अथक मेहनत की और शानदार प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम तक पहुंच बनाई। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन भारतीय टीम की टेस्ट कैप हासिल करना हमेशा उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहेगा। अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए केएस भरत ने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।” उन्होंने आगे लिखा, “4 सदस्यों वाले हमारे परिवार ने पिछले दो दशकों तक एक ही सपना देखा था। मेरी बहन, मां और पिताजी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने जो माहौल बनाया, उसी की बदौलत मैं यहां तक पहुंच सका। मैं उनके प्यार, अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा हूं।”