प्रोपर्टी कारोबारी से मारपीट-कार में तोड़फोड़, जमीन के विवाद को लेकर मारपीट

7

प्रोपर्टी कारोबारी से मारपीट-कार में तोड़फोड़, जमीन के विवाद को लेकर मारपीट

दौसा शहर के लालसोट रोड पर नागौरी – पुलिया के पास कुछ लोगों ने कार सवार प्रोपर्टी कारोबारी के साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार टापरिया कार से जा रहा था। जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने विनोद कुमार के साथ मारपीट की तथा उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर एएसपी शंकरलाल मीणा, डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाल भगवान सहाय शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही क्यूआरटी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर रास्ता सुचारू किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। देर शाम तक नागौरी पुलिया पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। डीएसपी शर्मा ने बताया कि शाहिद सहित अन्य लोगों ने विनोद टापरिया के साथ मारपीट की व कार में तोड़फोड़ कर दी।