बीकानेर: घी व्यवसायी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

4

बीकानेर: घी व्यवसायी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
बीकानेर। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बीकानेर में घी व्यवसायी के ठिकानों पर दबिश देकर छानबीन की है। मामला तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में नकली घी के उपयोग से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी की टीम बीकानेर पहुंची और बुधवार को घी व्यवसायी मोहनलाल आशीष अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश देकर छानबीन की। ईडी के अधिकारियों की टीम ने घी व्यवसायी के कोयला गली गोदाम और अलग-अलग जगहों पर स्थित दुकानों, निजी आवास में छानबीन की।

इस दौरान व्यवसाय से संबंधित कागजात, कम्प्यूटर, हार्डडिस्क को खंगाला और कार्मिकों से पूछताछ भी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम और घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी आने-जाने अनुमति नहीं दी गई। तिरुपति मंदिर में नकली घी से प्रसाद तैयार करने के गंभीर मामले लगातार ईडी की कार्रवाई हो रही है और पूर्व में भी टीम बीकानेर आ चुकी है। इस मामले में मनी लांड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ियों की भी जांच की जा रही है।