बीकानेर: 30 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर | शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक सिटी कोतवाली के पीछे स्थित मदीना मस्जिद के पास का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। टीम में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, हाजी मलंग बाबा, राजकुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब चाचा तथा राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की निगरानी में खिदमतगार खादिम सोसायटी की एम्बुलेंस के माध्यम से युवक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।