पुराने वाहनों के चालानों का होगा निस्तारण, 15 दिन तक चलेगा अभियान

1

पुराने वाहनों के चालानों का होगा निस्तारण, 15 दिन तक चलेगा अभियान

बीकानेर। पुराने वाहनों के चालानों के निस्तारण के लिए आगामी 15 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत 1 जून से 15 जून तक पुराने चालानों की जानकारी व चालान का भुगतान मौके पर किया जाएगा। थाना प्रभारी यातायात नरेश निर्वाण ने बताया कि वाहन चालकों, वाहन मालिकों को अपने वाहनों के चालानों का भुगतान करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए एमवीएक्ट के चालानों के निस्तारण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी श्रैणी के चालानों का भुगतान करवाये जाने चालान का भुगतान मौके पर किया जाएगा। इसके लिए एक टीम बनाई गयी है। उक्त अभियान में केवल यातायात पुलिस द्वारा किए गए चालानों का ही भुगतान किया जाएगा। सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि अभियान में अपने पूर्व के वाहनों का चालान का भुगतान अधिक से अधिक करे तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें।