आरटीओ गार्ड को ट्रेलर ने कुचला, मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

आरटीओ गार्ड को ट्रेलर ने कुचला, मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
पाली में जाडन टोल प्लाजा के पास ट्रेलर रुकवाने के लिए सड़क पर आए आरटीओ गार्ड को ट्रेलर ड्राइवर कुचलता हुआ फरार हो गया। RTO टीम ने तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा गुरुवार रात करीब 12 बजे हुआ। आरटीओ इंस्पेक्टर शंभूलाल बलाई ने बताया – केशव नगर क्षेत्र के रहने वाले रामलाल (52) जाडन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पाली से सोजत की ओर जा रहे एक ट्रेलर को रोकने के लिए रामलाल सड़क पर पहुंचे और ड्राइवर को वाहन साइड में लेने का इशारा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रेलर सीधे रामलाल के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद रामलाल की चीख सुनकर आरटीओ टीम मौके की ओर दौड़ी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।