सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटकी मिली महिला कॉन्स्टेबल, दरवाजा तोड़ा तो मिली बॉडी

सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटकी मिली महिला कॉन्स्टेबल, दरवाजा तोड़ा तो मिली बॉडी
प्रतापगढ़। महिला कॉन्स्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। साथी कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो तोड़कर देखा। अंदर कॉन्स्टेबल पंखे से लटकी हुई थी। मामला छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार सवेरे 7 बजे का है। मौके पर एफएसल टीम को बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बी.आदित्य सहित कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी बी.आदित्य ने बताया- छोटी सादड़ी थाने में पोस्टेड महिला कॉन्स्टेबल शोम कुंवर (26) पुत्री कुशल सिंह निवासी वरमंडल, प्रतापगढ़ का शव सरकारी क्वार्टर से मिला है। शोम कुंवर की सुबह ईद को लेकर ड्यूटी थी। उन्हें ड्यूटी पर जाना था, साथियों ने कॉल किया तो उन्होंने अटैंड नहीं किया।
इस पर स्टाफ के लोग उन्हें बुलाने सुबह करीब 7 बजे सरकारी क्वार्टर पर गए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो उच्च अधिकारी को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घुसने पर रूम में पंखे पर शोम कुंवर का शव लटका हुआ मिला। एसपी ने बताया कि मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।