बीकानेर: मानसिक अवसाद से परेशान युवक ने की आत्महत्या, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

post 428 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़, थाना क्षेत्र के कितासर बिदावतान गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सायर सिंह राजपूत ने अपने घर के कमरे में गाटर के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि मृतक का उपचार सीकर में चल रहा था तथा वह मानसिक अवसाद से परेशान बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed