बीकानेर: भेड़-बकरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित  होकर पलटा, एक दर्जन भेड़ों की मौत

post 416 (1)

महाजन। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर भेड़-बकरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में करीब एक दर्जन भेड़ों की मौत की जानकारी मिली है। वही कुछ भेड़ें घायल हों गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक फलौदी से भेड़-बकरियां भरकर अमृतसर की ओर जा रहा था। महाजन क्षेत्र से आगे बढ़ते ही अरजनसर की तरफ अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस के एएसआई अब्दुल सत्तार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वंही टोल प्लाजा की हाइड्रो मशीन भी घटनानस्थल पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों व हाइड्रो की मदद से यातायात को फिर से सुचारू करवाया ।