खाजूवाला : पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग, पूछताछ में खुलेंगे राज

खाजूवाला, पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय जयपुर (राज.) द्वारा चलाये जा रहे अभियान म्युल हटंर के तहत अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र कृष्णलाल जाति बिश्नोई को गिरफतार किया गया। थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत ने बताया कि वृताधिकारी महोदय वृत खाजूवाला अमरजीत चावला आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में परिवादी मुकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी चक 14 बीडी पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर ने थाना हाजा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की जिसमे मुल्जिम सुनील कुमार पुत्र कृष्णलाल जाति बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी चक 08 केएलडी कुण्डल पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर व उसकी गैगं के खिलाफ भोले भाले ग्रामीण लोगो के खाते किराये पर लेकर उनमे साईबर अपराध के रुपये प्राप्त कर भारी मात्रा मे साईबर अपराध करने बाबत प्रकरण दर्ज करवाया है। जिसमे त्वरित कार्यवाही करते हुए 25 मई को मुल्जिम सुनील कुमार पुत्र कृष्णलाल जाति बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी चक 08 केएलडी कुण्डल पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर पांच दिवस का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुल्जिम ने पुछताछ में सैकडो लोगो से उनके बैंक डायरी, चैक बुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल लेकर उनमे करोडो रुपयो का लेनदेन कर साईबर अपराध किये जाने की बात स्वीकार की है। मुल्जिम ने उक्त कृत्य पिछले लगभग तीन साल से करने की बात को स्वीकार किया है। जिसमे स्थानीय व बाहर के लोग शामिल होने की सम्भांवना है। प्रार्थी से अभियुक्त ने तीन खाते धोखाधडी पुर्वक लालच देकर किराये पर लिये थे, जिनमे लगभग 2 लाख रुपये कि साईबर ढणी हुई थी जो सुनिल बिश्नोई व उसकी गैगं ने की है। जिसके सम्बंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने लोगो से अपील की है कि अगर आरोपी सुनील द्वारा किसी ओर व्यक्तियों के बैंक खाता किराए पर लिए हुए थे या किसी भी अन्य व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की गई है तो वह पुलिस थाना खाजूवाला संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।