घड़साना: ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। जिले के घड़साना थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बीकानेर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामेश्वर बिश्नोई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2025 के एक प्रकरण में एफआर लगाने के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए।
सत्यापन के बाद एसीबी बीकानेर टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी सब इंस्पेक्टर कथित रूप से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये ले रहा था। इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
बता दें कि पूरी कार्रवाई एडीशनल एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।