लूणकरणसर: प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच नहर से युवक-युवती के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

post 396 (1)

लूणकरणसर। थाना क्षेत्र के मलकीसर-पिपेरा इलाके में युवक और युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद सोमवार को नहर से दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार पिपेरा निवासी सुमन पुत्री ओमप्रकाश गवारिया और संगर, सूरतगढ़ सिटी निवासी मुकेश पुत्र कालूराम गवारिया रविवार देर शाम से लापता बताए जा रहे थे। तलाश के दौरान दोनों के मोबाइल फोन एनएच-62 स्थित मलकीसर नहर पुलिया के पास मिले, जिसके बाद पुलिस ने नहर में तलाश अभियान शुरू किया।।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिया से लगभग 100 मीटर दूर नहर से दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed