बीकानेर: नहर में गिरी महिला, जाल में शव फंसने के बाद पुलिस पहुंची मौके पर

11

बीकानेर: नहर में गिरी महिला, जाल में शव फंसने के बाद पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर की 585 आरडी में गिरी महिला का शव देर रात सत्तासर गांव की पुलिया के पास बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते नहर में लगाए गए जाल में शव फंसने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार महिला के नहर में गिरने के बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। रविवार देर रात करीब 12 बजे सत्तासर गांव के पास ग्रामीण निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान नहर में लगाए गए जाल में महिला का शव फंसा हुआ दिखाई दिया।

घटना की सूचना तुरंत छत्तरगढ़ थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला गया। मौके पर सरपंच बरकत अली, लियाकत अली सिधर, खैरदीन और मीर गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed