इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने बुलाकर युवक का किया अपहरण

6

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने बुलाकर युवक का किया अपहरण

बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान एक युवक को भारी पड़ गई। 19 अप्रैल को युवती के बुलाने पर पहुंचे युवक का रास्ता रोककर अपहरण किया गया। आरोपियों ने युवक को घर ले जाकर हाथ-पैर बांधकर मारपीट की, उसके सिर के आधे बाल काट दिए और मोबाइल, 8 हजार रुपए व मोटरसाइकिल लूट ली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि बाजार थाना सलोपाट निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि करीब 10-15 दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मनीषा नाम की युवती से पहचान हुई थी। 19 अप्रैल को मनीषा ने फोन कर उसे जीवाखुंटा स्कूल के पास बुलाया। पीड़ित के अनुसार जब वह वहां पहुंचा तो युवती ने उसे गुजरात छोड़ने के लिए कहा। युवक के मना करने के बावजूद वह उसकी बाइक पर बैठ गई। पीड़ित ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद जीवाखुंटा निवासी जीवन और दीवान नाम के दो युवक पल्सर बाइक पर आए। आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवाई। इसके बाद मनीषा वहां से चली गई। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे जबरन उठाकर जीवन के घर ले गए। वहां उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए। आरोप है कि जीवन के परिवार के 5-7 लोगों ने मिलकर उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की।