Road Accident: कार और बोलेरो कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत, वृद्ध महिला सहित सात घायल

post 355 (1)

पाली। जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में मारवाड़ जंक्शन-जाडन मार्ग स्थित खारड़ी के निकट शुक्रवार को कार और कैंपर बोलेरो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक वृद्ध महिला सहित सात लोग घायल हुए है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि हादसे में घायल महिला सहित पांच लोगों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रॉमा सेंटर में भर्ती इन पांचों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घायलों में एक वृद्ध महिला भी शामिल है। चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मारवाड़ जंक्शन के राजकीय अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन भेजे गए घायल रेलवे कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसे में दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार घायल खारड़ी, जाडन और आसपास के गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि घायलों की विस्तृत पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही शिवपुरा थाना पुलिस और सोजत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।