बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

post 347 (1)

बीकानेर। शहर के जोड़बीड़ भैरूजी रोड क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे घटना की सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब, इमरान और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस के एएसआई हरसुखराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed