खेल-खेल में कार के अंदर लॉक हुईं दो मासूम बच्चियां, दम घुटने से दर्दनाक मौत

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260520_172301_0000

अलवर के खुदनपुरी इलाके (मन्नाका) से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां किराए के मकान में रहने वाले रमेश सेन की दो मासूम बेटियों की खेल-खेल में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय टीना और 5 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। घर के पास ही स्थित एक कार रिपेयरिंग वर्कशॉप (गैराज) में खड़ी एक खराब कार में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, खेलते-खेलते दोनों बहनें कार के पास पहुंच गईं और खेल-खेल में उसके अंदर बैठ गईं। इसके बाद दोनों बच्चियां कार में ही फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार का दरवाजा बंद हुआ, दोनों बच्चियां अंदर कैद हो गईं। काफी देर तक अंदर रहने के कारण कार के भीतर ऑक्सीजन की कमी हो गई और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चियां लाल रंग की कार के पास जाती हुई और दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं। फुटेज में यह भी देखा गया कि अंदर जाने के बाद वे बाहर निकलने की कोशिश करती हैं, लेकिन दरवाजा नहीं खुल पाता। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ जाती है।

परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले से ही टूटा हुआ था, क्योंकि चार साल पहले बच्चियों की मां की भी साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। मां के निधन के बाद पिता रमेश सेन ही अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा हर परिवार के लिए सबक है कि बच्चों को अकेला न छोड़ें।