बीकानेर: मारपीट कर छीने रुपए और सोने की चेन, मामला दर्ज

11

बीकानेर: मारपीट कर छीने रुपए और सोने की चेन, मामला दर्ज

बीकानेर। शहर में मारपीट और छीना-झपटी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी अभिमोहन ने कैलाश, मोनू सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 12 मई की रात पदमावती रोड की बताई जा रही है।

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने रात के समय उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास से 10 हजार रुपए नकद और गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर ले ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।