बीकानेर: 90 वर्षीय वृद्धा ने खुद को लगाईं आग, उपचार के दौरान मौत

बीकानेर। लूणकरणसर के वार्ड नंबर 28 स्थित डेलवा बस्ती में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जंहा 90 वर्षीय वृद्धा ने कथित रूप से अपने कपड़ों में आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में मृतका के पोते महेंद्र सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी दादी उछब कंवर (90) मानसिक रूप से बीमार थीं। बताया गया कि वृद्धा ने अपने कपड़ों में स्वयं आग लगा ली, जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।