बीकानेर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर वाहन से कुचलने का किया प्रयास

11

बीकानेर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर वाहन से कुचलने का किया प्रयास
बीकानेर। बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला करने और उसे वाहन से कुचलने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।गजेंद्र सिंह राजपूत ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 15 मई की शाम को हुई थी। वह लखुसिंह के घर के पास पहुंचे थे, तभी कुछ लोग एक साथ आए और उनके वाहन को टक्कर मार दी।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने गजेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौच की और मारपीट की। पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वाहन से टक्कर मारकर गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास किया।
इस मामले में अजु सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह और उदय सिंह सहित कुछ अन्य लोगों को नामजद किया गया है। नाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।