बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की कार्रवाई, 32 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में पांचू थाना पुलिस ने किशनासर तिराहे स्थित राठी फार्म हाउस के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फलोदी गांव निवासी मोहनराम जाट को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 ग्राम अफीम बरामद की गई।
थानाधिकारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एएसआई रामनिवास, कांस्टेबल हेतराम और लीलाराम की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।