Result Update: लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार होगा खत्म, जानें कब जारी होगा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम?

post 07

Result Update: लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार होगा खत्म, जानें कब जारी होगा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम?

Result Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम 15 जनवरी तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद लाखों अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट पर रखें नजर:-

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के परिणाम से जुड़ी ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी गई है।

प्रश्नों पर आपत्ति प्रक्रिया हो चुकी है पूरी:-

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। यह आपत्ति प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी कर ली गई थी, जबकि सभी आपत्तियों के निस्तारण का कार्य दिसंबर माह में संपन्न कर लिया गया। इसके बाद अब परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा:-             

यह भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी। कुल 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 85.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

एक पद के लिए 39 अभ्यर्थियों में मुकाबला:-

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। लगभग 21 लाख उम्मीदवार इन पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, यानी एक पद के लिए औसतन 39 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

You may have missed