खाजूवाला: दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई, डोडा के साथ तीन गिरफ्तार

खाजूवाला: दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई, डोडा के साथ तीन गिरफ्तार
बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस का अभियान जारी है। जिसके चलते हर रोज नशीले पदार्थो के खिलाफ हो रही है। इसी कड़ी में आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशीले पदार्थो के खिलाफ छतरगढ़, खाजुवाला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ तीन को गिरफ्तार किया है । छतरगढ़ पुलिस टीम ने थानाधिकारी नवनीत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश और कुलदीप को 33 किलो 124 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। जिनके पास से कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं खाजूवाला पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए राजपाल उर्फ राजु के पास से 1 किलो 475 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।