बीकानेर: छत से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल में तोडा दम, पढ़े खबर

14

बीकानेर: छत से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल में तोडा दम, पढ़े खबर

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मकान की छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना मॉर्डन मार्केट स्थित सिटी स्कूल के पास 14 मई की सुबह की बताई जा रही है।

इस संबंध में मृतक के बेटे प्रभात शर्मा ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता मुकेश शर्मा सुबह घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान छत पर रखी चद्दर को सफाई के लिए ऊपर-नीचे करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क की तरफ नीचे गिर गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।