राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 14 जिलों में हीटवेव का रेड-ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

post 202 (1)

Weather Update: शेखावाटी अंचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा—कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और गर्मी व उमस के बीच चली धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया।

शाम के समय कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। जिला मुख्यालय झुंझुनूं समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम करीब 5 बजे तेज आंधी चली, जिससे धूल के गुबार उठने लगे और जनजीवन प्रभावित हुआ।

14 जिलों में अलर्ट जारी:-

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों में विभिन्न स्तर के अलर्ट जारी किए हैं।

  • रेड अलर्ट: बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी—अत्यधिक गर्मी व उष्ण रात्रि की संभावना।
  • ऑरेंज अलर्ट: बालोतरा, जालौर, जोधपुर और श्रीगंगानगर—भीषण हीटवेव का खतरा।
  • येलो अलर्ट: बारां, बूंदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, कोटा और सवाई माधोपुर—गर्मी से सतर्क रहने की सलाह।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।