बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डीएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डोडा पोस्त सहित कैंपर गाडी जब्त

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डीएसटी और पांचू थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने कूदसू गांव में दबिश देकर एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी को जब्त किया। वाहन की तलाशी के दौरान करीब 14 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है, जबकि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन और पांचू थानाधिकारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई भागीरथ राम, कांस्टेबल सुनील, लीलाराम और अमित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।