RCB vs KKR Pitch Report: रायपुर में होगा रोमांचक मुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

post (1)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 57वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन Royal Challengers Bengaluru का सामना तीन बार की चैम्पियन Kolkata Knight Riders से होगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस सीजन में आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बना हुआ है।

इस मैदान पर इस सीजन का यह दूसरा मैच है। इससे पहले Mumbai Indians के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। उस मैच में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया था।

पिच रिपोर्ट:-

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में अच्छी बाउंस और पेस प्रदान करती है, जिससे पावरप्ले में बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं। यह मैदान बड़ा होने के कारण यहां चौके-छक्के लगाना आसान नहीं होता, इसलिए बल्लेबाजों को टाइमिंग और गैप में शॉट लगाने पर ध्यान देना होता है। मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और ग्रिप मिल सकती है, जिससे वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं।

शाम के समय ओस (ड्यू) का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। इस मैदान पर टी20 मैचों का औसत स्कोर लगभग 175 से 190 के बीच रहता है।

मौसम का हाल:-

रायपुर में मैच के दिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। बारिश की संभावना कम (करीब 7%) है, लेकिन उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है। हल्की हवा 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

RCB का शानदार प्रदर्शन:-

आरसीबी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने 11 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया हुआ है। हालांकि पिछले कुछ मैचों में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन मुंबई के खिलाफ मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

KKR के लिए अहम मुकाबला:

वहीं Kolkata Knight Riders के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टीम की शुरुआत इस सीजन में कमजोर रही, लेकिन बाद में लगातार जीत दर्ज कर उसने वापसी की है। फिलहाल केकेआर 10 में से 4 मैच जीतकर 9 अंकों के साथ अंक तालिका में निचले स्थानों से ऊपर आने की कोशिश में है।