पटवारी से मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

post 191 (1)

बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने जेडी मगरा क्षेत्र में तैनात एक पटवारी के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के विरोध में पटवार संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

पुलिस के अनुसार, पटवारी अनोपाराम नाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अवैध खनन माफिया से जुड़े कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा डाली। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। राजीव रॉयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांगीलाल नायक और सुनील नायक निवासी जयसिंह देसर मगरा के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई रामनिवास, कांस्टेबल पप्पूलाल, लीलाराम और हेतराम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।