खाजूवाला में 3 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास, इतनी तारीख को भूमि पूजन होगा

4

खाजूवाला में 3 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास, इतनी तारीख को भूमि पूजन होगा

खाजूवाला में सीमाजन कल्याण समिति की ओर से तीन करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। यह छात्रावास संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में नोखा के भामाशाह कुलरिया परिवार की ओर से बनाया जा रहा है। इसका भूमि पूजन कार्यक्रम आगामी 14 मई को खाजूवाला में होगा। समिति के जिलाध्यक्ष धनपतराय बागना ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर स्थित दूर-दराज के गांवों और ढाणियों में रहने वाले किसान व पशुपालकों को शिक्षा के सीमित अवसर मिलते हैं। सीमाजन कल्याण समिति लंबे समय से इन सीमावर्ती क्षेत्रों में एकल स्कूल और छात्रावासों का संचालन कर रही है, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। तहसील मंत्री भंवरलाल मुंड ने बताया कि खाजूवाला में बनने वाला यह छात्रावास नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस परियोजना के लिए समिति पदाधिकारियों ने शनिवार को बज्जू में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षमाराम जी महाराज, भामाशाह नरसी जी कुलरिया, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम मुख्य अतिथि के रूप में, समाजसेवी गणेश बोथरा अध्यक्षता करेंगे, और अखिल भारतीय सहसंयोजक सीमा जागरण मंच के निंबसिंह मुख्य वक्ता होंगे।