बीकानेर: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

post 134 (1)

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में खेत में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार भट्टुओं का कुआं निवासी रेवन्त सिंह पुत्र विशन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका बड़ा भाई अनोप सिंह (लगभग 35 वर्ष) खेत में काम करने गया था। इसी दौरान वह खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह द्वारा की जा रही है।

You may have missed