बीकानेर: युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पर परिजनों ने हत्या की आशंक मानते हुए लगाया अस्पताल में धरना

9

बीकानेर: युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पर परिजनों ने हत्या की आशंक मानते हुए लगाया अस्पताल में धरना
पांचू। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के कुमभासरिया गांव में शुक्रवार को मिले एक युवक के शव ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश प्रजापत के रूप में हुई है, जिसका शव उसके ताऊ के सूने मकान में मिला था। जानकारी के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों ने इसे संदिग्ध मौत नहीं बल्कि हत्या बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।अस्पताल में धरना, हत्या का आरोपमृतक के परिजन फिलहाल पांचू अस्पताल में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका आरोप है कि ओमप्रकाश को प्रेम-प्रसंग के मामले में डराया-धमकाया जा रहा था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।ग्रामीणों का प्रदर्शन, पूर्व सरपंच भी शामिलउदासर के पूर्व सरपंच रामलाल प्रजापत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस जांच में जुटीघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सीओ जनरल सिंह और पांचू सीआई राजीव रॉयल मामले की जांच कर रहे हैं।