हिस्ट्रीशीटर के घर मिली लेपर्ड की खाल, 6 महीने पहले हुई थी मौत

12

हिस्ट्रीशीटर के घर मिली लेपर्ड की खाल, 6 महीने पहले हुई थी मौत

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर से लेपर्ड की खाल बरामद हुई है। जांच में पता लगा कि लेपर्ड की खाल करीब 6 महीने पुरानी है। जो पूरी तरह से सूखी हुई है। पुलिस का कहना है कि खाल को देहरादून स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में पता लगेगा कि लेपर्ड की मौत कैसे और किन कारणों से हुई। माण्डवा थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने बताया- मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने हिस्ट्रीशीटर सविया पुत्र काला के आमलीघाटी स्थित घर पर 4 मई को 5 बजे दबिश दी थी। दबिश के वक्त घर पर कोई नहीं मिला। घर में तलाशी ली। लेपर्ड की खाल पड़ी मिली। इसे बरामद किया गया। चन्द्रपाल सिंह ने बताया- वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में पता लगा कि लेपर्ड की मौत करीब 6 माह पहले हुई थी। खाल के सैम्पल देहरादून स्थित लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच में पता लगेगा कि लेपर्ड की मौत कैसे और किन कारणों से हुई। आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर वन्यजीव संरक्षण का ये पहला मुकदमा है। इससे पहले उस पर मारपीट, आर्म्स एक्ट, झगड़े आदि के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।