बीकानेर: महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 71 (1)

बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सीतामाता मंदिर के पीछे, शीला गेट के बाहर निवासी सुखराम पुत्र भंवरलाल गोदारा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 4 मई को उसकी पत्नी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का समय दोपहर करीब 12:15 बजे बताया जा रहा है।

परिवादी के अनुसार, वह सुबह टैक्सी से बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान पड़ोसी असलम ने उसे फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा और पत्नी को पीबीएम अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।