सदर थाने का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:हॉस्पिटल के सामने मारपीट कर पिस्टल से फैलाई दहशत
सदर थाने का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:हॉस्पिटल के सामने मारपीट कर पिस्टल से फैलाई दहशत
अजमेर जिले के केकड़ी के सदर थाने में पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल राजेश मीणा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि मीणा ने राजकीय हॉस्पिटल के सामने लोगों से मारपीट की और पिस्टल दिखाकर दहशत भी फैलाई थी। ऐसे में एक पीड़ित ने केकड़ी सिटी थाने में आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटनाक्रम की पुष्टि एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने की। जानकारी अनुसार- केकड़ी सदर थाने में पोस्टेड हैड कॉन्स्टेबल राजेश मीणा ने सोमवार रात को केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र स्थित राजकीय हॉस्पिटल के बाहर थड़ी पर लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान पिस्टल भी दिखाकर दहशत भी फैलाई। मामले में पीड़ित ने मंगलवार को सिटी थाने में शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अजमेर एसपी वंदिता राणा ने मामले की जानकारी के बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।