Gold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों धातुएं कमजोरी के साथ कारोबार करती नजर आईं।
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव करीब 458 रुपये टूटकर 1,50,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 522 रुपये फिसलकर 2,50,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
ग्लोबल मार्केट का असर:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.46 फीसदी गिरकर 4,623 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.11 फीसदी या 5 डॉलर की गिरावट के साथ 4,609.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।।
चांदी के वैश्विक भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.32 फीसदी या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 76.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.33 फीसदी या 0.25 डॉलर की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
क्रूड ऑयल ऊंचे स्तर पर:-
इस बीच कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं। हालांकि सोमवार सुबह इसमें हल्की गिरावट देखी गई। क्रूड ऑयल WTI 0.36 फीसदी या 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 101.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.06 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।