12 जून शुक्रवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

post 640 (1)

12 June 2026 Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 12 जून को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का विशेष संयोग रहेगा. सुबह 6:29 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ होगा. चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में उच्च स्थिति में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और नए अवसरों के योग बनेंगे.

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग और शंख योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अतिगंड योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को रूचक एवं हंस योग का लाभ मिलेगा, जबकि मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों पर भद्र राजयोग का प्रभाव रहेगा.

प्रसिद्ध ज्योतिष एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) के अनुसार शुक्रवार का दिन करियर, कारोबार, शिक्षा, प्रेम संबंध और आर्थिक मामलों में कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है.

पंचांग और शुभ मुहूर्त:-

  • तिथि: शाम 7:37 बजे तक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी, इसके बाद त्रयोदशी.
  • नक्षत्र: सुबह 6:29 बजे तक अश्विनी, इसके बाद भरणी नक्षत्र.
  • चंद्रमा: पूरे दिन मेष राशि में गोचर.
  • शुभ चौघड़िया: सुबह 8:15 से 10:15 बजे तक तथा दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक.
  • राहुकाल: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक.
  • शुभ यात्रा दिशा: पश्चिम दिशा.

मेष राशि (Aries)

चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आज आपका बौद्धिक विकास होगा. सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से व्यापारियों के लिए आज इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में इन्वेस्ट करने का सबसे सही समय है.

बिजनेस: यदि कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो उस पर काम शुरू कर दें, सफलता मिलने के मजबूत चांसेस हैं. जमीन-जायदाद (Real Estate) के काम में बड़ी ब्रोकरेज मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से भी व्यापार विस्तार में बड़ी मदद मिलेगी और अच्छा मुनाफा कमाएंगे.

करियर: ऑफिस में आज आपको मेंटरशिप का बेहतरीन मौका मिलेगा. कोई सीनियर आपको गाइड करेगा, जिससे आपका करियर पाथ पूरी तरह क्लियर हो जाएगा. वर्कप्लेस पर नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे.

यूथ व स्पोर्ट्स: खिलाड़ी और स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपनी बेहतरीन फिटनेस से दूसरों को आकर्षित करेंगे. अपोजिट जेंडर की तरफ ध्यान आकर्षित हो सकता है.

शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 1 | अशुभ अंक: 3

वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा के बारहवें भाव में होने से आज नए संपर्कों से नुकसान होने की आशंका है, सतर्क रहें. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक किसी के द्वारा किया गया नेगेटिव कमेंट या गलत रिव्यू वायरल होने से आपके बिजनेस पर बुरा असर पड़ सकता है.

बिजनेस: व्यापार में किसी प्रकार का सरकारी नोटिस मिल सकता है, जो आपकी टेंशन बढ़ाएगा. कोई भी कदम उठाने से पहले अपने लीगल एडवाइजर से उचित सलाह जरूर लें. ग्रह स्थिति अनुकूल न होने से धन लाभ उम्मीद से कम रहेगा.

करियर: ऑफिस में अचानक टर्मिनेशन या नोटिस पीरियड (Notice Period) जैसा बड़ा शॉक लग सकता है, जिससे जॉब से निकाले जाने का डर बढ़ेगा. शांत रहकर मैनजमेंट से बात करें और अपना इमरजेंसी फंड तैयार रखें. फालतू की गॉसिप से दूर रहें.

सलाह: करियर को लेकर मन में निराशा आ सकती है कि गलत फील्ड चुन लिया, लेकिन याद रखिए हर एक्सपीरियंस कभी न कभी काम जरूर आता है. सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें.

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 5 | अशुभ अंक: 7

मिथुन राशि (Gemini)

चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से आज आपको अपने प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए. जो लोग सोशल मीडिया पर अपना खुद का ब्रांड बनाने या पर्सनल ब्रांडिंग (Personal Branding) में जुटे हैं, वे अपने थॉट्स शेयर करें, सही लोग आपको नोटिस करेंगे.

बिजनेस: व्यापार में आज कई नए ऑर्डर्स मिल सकते हैं और कस्टमर रिटेंशन भी बहुत अच्छा रहेगा. अपने यूजर्स को वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज दें, जिससे मार्केट में आपकी लॉयल्टी बढ़ेगी. किसी पुराने दोस्त के जरिए कोई बड़ा कॉर्पोरेट क्लाइंट हाथ लग सकता है, जिससे टर्नओवर तेजी से बढ़ेगा.

करियर: कार्यस्थल पर दिए गए प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें, ताकि बॉस आपके काम पर गौर करें. वर्कप्लेस पर मन में सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत करेंगे. विरोधियों की चालों से डरने के बजाय आत्मविश्वास से काम लें.

फैमिली व छात्र: परिवार के साथ डिनर पर अपने दिल की बातें शेयर करें, मानसिक सुकून मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र घर पर ही अपनी स्ट्रीम में पारंगत होने के लिए कड़ा अभ्यास करेंगे.

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8 | अशुभ अंक: 2

कर्क राशि (Cancer)

चंद्रमा के दसवें भाव में होने से आज आपकी राजनीतिक उन्नति होगी. अतिगंड और सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से कल बिजनेस में किसी नई बड़ी कंपनी के साथ आपका टाई-अप (Tie-up) हो सकता है, जो भविष्य के लिए गेम-चेंजर साबित होगा.

बिजनेस: ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से आज का दिन बंपर मुनाफा देने वाला साबित होगा. व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेंगी. बिजनेसमैन कल अपने एम्प्लॉइज के काम और मैनेजमेंट से बेहद खुश रहेंगे, काम में कोई गलती नहीं मिलेगी.

करियर: जो लोग हाल ही में फर्स्ट-टाइम मैनेजर बने हैं, वे कल अपनी टीम को बहुत आसानी से हैंडल कर पाएंगे. टीम मेंबर्स आपको पूरा सपोर्ट करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के किसी बड़े प्रोजेक्ट के फाइनल होने से कल आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

यूथ: छात्रों और खिलाड़ियों को कल सलाह दी जाती है कि अगर वे अपना करियर संवारना चाहते हैं, तो आईने में खुद को देख लें; आप अपनी इच्छाशक्ति से खुद का भाग्य बदल सकते हैं. अचानक धन प्राप्ति के योग हैं.

शुभ रंग: ऑफ वाइट | शुभ अंक: 1 | अशुभ अंक: 4

सिंह राशि (Leo)

चंद्रमा के नवम भाव में होने से आज आपका अध्यात्म और धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव बढ़ेगा. यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं (Job Switch), तो कल का दिन नया ऑफर लेटर साइन करने के लिए सबसे बेस्ट और भाग्यशाली साबित होगा.

बिजनेस: बिजनेसमैन अगर कुछ नया स्टार्टअप या प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं, तो आज परफेक्ट दिन है. बिजनेस में इको-फ्रेंडली पैकेजिंग (Eco-friendly Packaging) अपनाने से मार्केट में आपकी ब्रांड इमेज बहुत स्ट्रॉन्ग होगी. आप अपने खर्चों पर काबू रखकर अच्छी खासी मात्रा में धन की बचत कर पाएंगे.

करियर: आज आपको कंपनी में कोई विशेष पावर, नई अथॉरिटी या बड़ा पद दिया जा सकता है, जिससे कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा. किसी भी व्यावसायिक योजना में निवेश (Investment) करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें. सरकारी नोटिस से राहत मिलेगी.

लव व छात्र: लव लाइफ में आज कोई नया और खूबसूरत चैप्टर ओपन हो सकता है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. प्रतियोगी छात्रों को सफलता पाने के लिए आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी.

शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 5 | अशुभ अंक: 3

कन्या राशि (Virgo)

चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से आज रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर बेवजह बहस हो सकती है, वाणी पर कंट्रोल रखें. ग्रह गोचर फेवर में न होने से वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, संयम से काम लें.

बिजनेस: बिजनेस में अचानक ही किसी मुख्य कर्मचारी के जॉब स्विच करने से ट्रेनिंग और नई हायरिंग (Hiring) का अनएक्सपेक्टेड खर्च आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. बिजनेस को बढ़ाने के प्रयासों में आज असफलता हाथ लग सकती है, उल्टा कोई सरकारी नोटिस मिलने की आशंका है. उचित समय का इंतजार करें.

करियर: जिन नौकरीपेशा लोगों की सैलरी काफी समय से नहीं बढ़ रही है और वर्कलोड ज्यादा है, उन्हें आज भारी फ्रस्ट्रेशन हो सकता है. जूनियर्स को आगे निकलता देख सेल्फ-डाउट बढ़ेगा, लेकिन भावुक होने के बजाय अपनी स्किल्स को अपग्रेड (Skill Upgrade) करने पर फोकस करें.

सावधान: वर्कप्लेस पर अपोजिट जेंडर से अलर्ट रहें, वे आपके कार्यों में खलल डाल सकते हैं. सेहत को लेकर नियमित योग और मेडिसिन पर ध्यान दें. दृष्टिकोण बदलने से जीवन बदलेगा.

शुभ रंग: वाइट | शुभ अंक: 9 | अशुभ अंक: 7

तुला राशि (Libra)

चंद्रमा के सप्तम भाव में होने से आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में एक नयापन और मधुरता आएगी. अतिगंड और सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से बिजनेसमैन को इंटरनेशनल मार्केट में उनके प्रोडक्ट्स के उम्मीद से कहीं ज्यादा दाम मिलेंगे, जिससे बंपर मुनाफा होगा.

बिजनेस: व्यापारियों के लिए आज पार्टनरशिप मर्ज करने या किसी बड़ी कंपनी के साथ विलय की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन दिन है, चर्चा सकारात्मक दिशा में बढ़ेगी. बिजनेस की ग्रोथ बढ़ने से आप अपना पुराना बिजनेस लोन समय पर चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) बेहतर होगा.

करियर: जिन लोगों को पिछले कुछ समय से ऑफिस में अलग-थलग या नेगलेक्टेड महसूस हो रहा था, आज उनके लिए बेहतर परिस्थितियां बनेंगी. वर्कप्लेस पर अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से आप संतुष्ट रहेंगे, आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यशैली के कायल हो जाएंगे.

छात्र: प्रतियोगी छात्र अगर आज अकेलापन या उदासी महसूस कर रहे हैं, तो अपने मेंटर या शिक्षक के पास जाएं और उनसे उचित करियर गाइडेंस लें.

शुभ रंग: नेवी ब्लू | शुभ अंक: 1 | अशुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा के छठे भाव में होने से मेंटर आपका पुराना मानसिक तनाव पूरी तरह दूर हो जाएगा. बिज़नेस वैल्यूएशन बढ़ने के मजबूत संकेत हैं; अगर किसी बड़े इन्वेस्टर (Investor) के साथ मीटिंग या नई प्लानिंग बनाने की सोच रहे हैं, तो आज डील फाइनल हो सकती है.

बिजनेस: बिजनेस में आजआपकी जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं, लेकिन आप आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सफल रहेंगे. फॉरेन ट्रेड या विदेशी व्यापार से जुड़े लोग आज किसी बड़ी व्यापारिक डील को फाइनल करने में देरी न करें, समय अत्यंत उपयुक्त है.

हेल्थ व यूथ: आज आपको ओवर-ट्रेनिंग से बचने की सलाह दी जाती है. जो लोग जिम में बहुत ज्यादा हैवी वर्कआउट कर रहे हैं, आज इंजरी का रिस्क है; इसलिए रेस्ट डे लें या सिर्फ स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज करें. बॉडी को रिकवर होने का टाइम दें.

करियर: वर्कप्लेस पर आज किसी भी प्रकार के बाहरी विवाद या ऑफिस पॉलिटिक्स में हस्तक्षेप करने से पूरी तरह बचें. वर्किंग वुमन को आज ऑफिस में खुद को संतुलित बनाए रखने के लिए शांत रहने की जरूरत है.

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 6 | अशुभ अंक: 4

धनु राशि (Sagittarius)

चंद्रमा के पांचवें भाव में होने से आज आपको अचानक से आकस्मिक धन लाभ होने के मजबूत योग बन रहे हैं. अतिगंड और सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से आज आप सोशल मीडिया पर किसी स्पेशल व्यक्ति को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे जीवन के एक नए और खूबसूरत चरण की शुरुआत होगी.

बिजनेस: व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. यदि आप बिजनेस के लिए किसी प्रकार का लाइसेंस या सरकारी परमिशन लेने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो उसमें आज सफलता मिल सकती है. आमदनी के मुकाबले खर्चे थोड़े अधिक होंगे, लेकिन आप उन पर लगाम लगा लेंगे. मार्केटिंग पर ध्यान दें.

करियर: वर्कप्लेस पर आज आपका मैनेजमेंट बहुत स्मूथ (Smooth Management) रहेगा. क्लाइंट्स, सीनियर्स और जूनियर्स सबके साथ आपका कम्युनिकेशन पूरी तरह बैलेंस्ड रहेगा. अपनी डिप्लोमैटिक अप्रोच से आप हर मीटिंग को सक्सेसफुल बना लेंगे.

सावधान: वर्कप्लेस पर काम करते समय अपने सीनियर्स के साथ किसी भी प्रकार का मिस-कम्युनिकेशन या गलतफहमी न रहने दें. मार्केटिंग से जुड़े लोगों पर वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन वे इसे संभाल लेंगे.

शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 8 | अशुभ अंक: 5

मकर राशि (Capricorn)

चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने से आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. जो लोग बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, वे इंटरव्यू की कॉल न आने से आज थोड़े तनाव में रह सकते हैं; लेकिन हार न मानें और इस बीच अपनी स्किल्स बिल्ड करने पर ध्यान दें.

बिजनेस: आज सेल्स टीम अपने टारगेट्स अचीव नहीं कर पाएगी, जिससे बिजनेसमैन थोड़े परेशान हो सकते हैं. तुरंत टीम मीटिंग बुलाएं और उनकी प्रॉब्लम्स सुनने के बाद प्रैक्टिकल टारगेट सेट करें. बिजनेस में लेबर और स्टाफ के साथ उचित तालमेल बनाए रखना होगा. मार्केट की पार्टियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

करियर: वर्कप्लेस पर आज आप अपना शत-प्रतिशत देने में थोड़े विफल रह सकते हैं, क्योंकि काम के दबाव के कारण आपकी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती प्रभावित होगी. नौकरीपेशा लोगों की अचानक ऑफिशियल ट्रैवलिंग हो सकती है, जिसके लिए उन्हें कोई पारिवारिक फंक्शन छोड़ना पड़ सकता है.

सावधान: पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी कल मानसिक तनाव की वजह बन सकते हैं. सेहत थोड़ी गड़बड़ा जाने से छात्र और खिलाड़ी अपने क्षेत्र में चाहकर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे, इसलिए स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें.

शुभ रंग: स्काई ब्लू | शुभ अंक: 2 | अशुभ अंक: 5

कुंभ राशि (Aquarius)

चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. अतिगंड और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से पुश्तैनी या प्रॉपर्टी से जुड़ा पुराना विवाद आज आसानी से सुलझ जाएगा, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

बिजनेस: व्यापारियों के लिए मार्केट में किसी दूसरी बड़ी पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए आज का दिन बेस्ट है. जॉइंट मार्केटिंग (Joint Marketing) करना आज आपके लिए बेहद प्रॉफिटेबल रहेगा; कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाएंगे. लोन अप्रूवल होने से नए बिजनेस की नींव रखने के लिए कल का दिन उत्तम है.

करियर: वर्कप्लेस पर दूसरों के सहयोग से आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. आप अपने अंदर छुपी क्रिएटिविटी और कला को प्रदर्शित करके अपने सीनियर्स को इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे. अपने तकनीकी ज्ञान (Technical Skills) के बल पर आज आप वर्कप्लेस पर छुपा रुस्तम साबित होंगे और सबकी निगाहों में आएंगे.

छात्र: स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपने स्पष्ट और सुलझे हुए विचारों से अपने गुरु और पेरेंट्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. अपनी योग्यता पर पूरा भरोसा रखें.

शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 9 | अशुभ अंक: 3

मीन राशि (Pisces)

चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आज आप फाइनेंशियल मोर्चे पर काफी स्ट्रॉन्ग रहेंगे. अविवाहितों के लिए आज विवाह का कोई बेहतरीन और मनपसंद रिश्ता आ सकता है, आपकी किस्मत का ताला खुलने वाला है. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा.

बिजनेस: अतिगंड और सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से आपके द्वारा किए गए पुराने प्रयासों के कारण लंबे समय से अटका हुआ पुराना पेमेंट आज पूरी तरह क्लियर हो जाएगा. व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी, नया निवेश करना शुभ रहेगा और आय के साधन बढ़ेंगे.

फाइनेंस: जो लोग शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, उनका फंसा हुआ पैसा आज बंपर मुनाफे के साथ वापस मिल सकता है (Investment Recovery).

करियर: जो लोग सरकारी नौकरी (Government Job) के लिए सालों से तैयारी कर रहे हैं और रिजल्ट न आने से परेशान हैं, वे आज पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लें; मेंटल हेल्थ सबसे पहले है. रिचार्ज होकर लौटेंगे तो बेहतर पढ़ पाएंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोग आज ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ का खिताब जीतने में सफल रहेंगे.

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1 | अशुभ अंक: 7

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।