खाते से 1.25 लाख निकाले, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

खाते से 1.25 लाख निकाले, साइबर थाने में शिकायत दर्ज
चूरू। शहर के वार्ड 27 में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित बिलाल कुरैशी के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1.29 लाख रुपए निकाले गए। कुरैशी के अनुसार उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं आया और उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक भी नहीं किया। इसके बावजूद उनके खाते से 95 हजार रुपए और उनकी पत्नी के खाते से 34 हजार रुपए की निकासी हो गई। रकम कटने की जानकारी मिलते ही वे बैंक पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। बैंक की मदद से खातों को सुरक्षित किया गया। इसके बाद कोतवाली थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई।