बीकानेर: पानी में डूबने से युवक की मौत , पानी पिलाते समय हुआ हादसा

6

बीकानेर: पानी में डूबने से युवक की मौत , पानी पिलाते समय हुआ हादसा

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में गाय को पानी पिलाते समय एक व्यक्ति के नहर में डूब जाने से मौत हो गई। हादसा 29 मई को रोही पीपेरा क्षेत्र में हुआ। इस संबंध में शेरपुरा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार उसका भाई रामलाल खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह गायों को पानी पिलाने के लिए नहर के पास गया। बताया जा रहा है कि पानी पिलाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed