बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

12

बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर। शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 8 के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति के सोई अवस्था में मृत पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान 41 वर्षीय भंवर सिंह पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस के राधेश्याम मय टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना के दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी राजकुमार, नसीम, सोएब भाई, जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब चाचा, अजहरुद्दीन, विकास कुमार सहित असहाय सेवा संस्थान के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।