राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

post 1805 (1)

राजस्थान में तेज गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बुधवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार चित्तौड़गढ़ में 42.6, चूरू में 42.4 और कोटा में 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत:-

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही जोधपुर संभाग और आसपास के इलाकों में गुरुवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

20 जिलों में लू का येलो अलर्ट:-

विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

24 अप्रैल: भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

25 अप्रैल: भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, बालोतरा, कोटा, जयपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

26 अप्रैल: भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, बालोतरा, कोटा, जयपुर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू का असर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

You may have missed