Weather Update: प्रदेश में मौसम फिर दिखाएगा तेवर, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, IMD की चेतावनी

post 110 (1)

Weather Update: प्रदेश में मौसम फिर दिखाएगा तेवर, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, IMD की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में तेज सर्दी का दौर लगातार जारी है। जयपुर, बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और अति शीतलहर का असर बना हुआ है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घना, कहीं-कहीं अति घना कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 17 और 18 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसके कारण अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 22 से 24 जनवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे अचानक मौसम में बदलाव और ठंड में कमी हो सकती है।

सूर्यनगरी सहित अधिकांश क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। बीती रात जोधपुर में इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई, जब तापमान 8 डिग्री से नीचे गिरा। थार के इलाके में तेज सर्दी और धूप के कारण दिन और रात में 18-20 डिग्री का अंतर बना हुआ है, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।