Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना

Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना
Weather Update: राजस्थान, मौसम विभाग ने चेताया है कि आज (31 जनवरी) से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो जाएगा, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम का यह मिजाज 2 फरवरी तक बना रह सकता है। वहीं, सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मावठ के चलते अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।