Weather Update: शीतलहर से राजस्थान ठिठुरा , 7 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, मौसम विभाग ने इन जिलों में 28-29 दिसंबर को किया येलो अलर्ट जारी

post 879

Weather Update: शीतलहर से राजस्थान ठिठुरा , 7 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, मौसम विभाग ने इन जिलों में 28-29 दिसंबर को किया येलो अलर्ट जारी

R.खबर ब्यूरो। जयपुर, प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। बीती रात राजस्थान के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कई इलाकों में रात के समय ओस की बूंदें जमकर खेत-खलिहानों में बर्फ की परत के रूप में दिखाई दीं। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को प्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

7 शहरों में सर्दी ने छुड़ाई धूजणी:-

बीती रात प्रदेश के कई हिस्सों में हाड़कंपाने वाली ठंड का दौर रहा। सर्द मौसम के कारण रात के तापमान में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहने पर लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। सुबह सूरज निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में रात का तापमान 2.1 डिग्री तक पहुंच गया। फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा करौली में 2.1, दौसा में 3.9, लूणकरणसर में 4.6 और पाली में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

इन जिलों में दो दिन शीतलहर का अलर्ट:-

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आज की मौसम रिपोर्ट

स्टेशनअधिकतम तापमान (°C)सामान्य से अंतरन्यूनतम तापमान (°C)सामान्य से अंतर
अजमेर25.31.16.8-3.5
अलवर21.85.0
बाड़मेर28.82.711.91.5
बीकानेर26.82.510.52.3
चित्तौड़गढ़26.82.66.2-1.1
चूरू26.63.35.40.5
जयपुर-AMO24.10.98.5-0.3
जैसलमेर28.01.810.71.3
जोधपुर26.70.89.2-0.9
कोटा24.40.97.6-3.8
फलौदी26.20.812.22.0
पिलानी25.63.95.80.9
सीकर23.51.83.5-1.9
श्रीगंगानगर23.52.87.53.9
उदयपुर23.6-0.86.8-1.1

खेतों में जमी ओस की बूंदें:-

सीकर के फतेहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरने से सर्दी का असर और तेज हो गया। तेज हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा महसूस की गई। खेत-खलिहानों में जमी ओस की बूंदें बर्फ की चादर जैसी नजर आईं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।