Union Budget 2026: राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई ताकत, कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

post 392 (1)

Union Budget 2026: राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई ताकत, कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget 2026 पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को बड़ी सौगात दी है। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि कैंसर और डायबिटीज जैसी लंबी और आम बीमारियों की दवाएं आम लोगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएं। इसके तहत फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश और ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना की घोषणा की गई है।

राजस्थान में मरीजों को सीधा फायदा:-

राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों में कैंसर और लाइफस्टाइल बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कैंसर की औसत दर 134.57 प्रति लाख जनसंख्या है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटने से यहां मरीजों का मासिक इलाज खर्च 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

10 हजार करोड़ के निवेश से राजस्थान को क्या लाभ?

  • फार्मा सेक्टर में घोषित निवेश राजस्थान के लिए अहम साबित हो सकता है।
  • भिवाड़ी और नीमराणा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में पहले से सक्रिय फार्मा क्लस्टर्स को नई तकनीक और फंड मिलेगा, जिससे कैंसर व डायबिटीज की जेनेरिक दवाओं का उत्पादन बढ़ेगा।
  • इसके साथ ही बायोटेक्नोलॉजी और रिसर्च से जुड़े हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना के तहत सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में नई लैब और रिसर्च सेंटर खुलने की संभावना है।

मिडिल क्लास और बुजुर्गों को राहत

राजस्थान में बड़ी आबादी मध्यम वर्ग और बुजुर्गों की है। हर 10 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज से प्रभावित है। इंसुलिन और जरूरी दवाओं के सस्ते होने से उनके मासिक खर्च में कमी आएगी। वहीं, अर्थराइटिस और ल्यूपस जैसी ऑटो-इम्यून बीमारियों की महंगी दवाएं भी अब अधिक किफायती हो सकेंगी।

मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा:-

दवाओं की कीमत घटने से जयपुर समेत राज्य के बड़े निजी अस्पतालों में इलाज सस्ता होगा। इससे खाड़ी देशों और पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए राजस्थान एक किफायती और भरोसेमंद मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में उभर सकता है।

You may have missed