बीकानेर में इस जगह हुआ सडक़ हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत

बीकानेर में इस जगह हुआ सडक़ हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत
बीकानेर। जिले के कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात को एक सडक़ हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा थाना क्षेत्र के लोहिया गांव की रोड़ पर बीती रात को हुआ। जहां पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहा पर इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार रामेश्वरलाल और मालुराम की मौत हो गयी। दोनो की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया है।