खाजूवाला पावली रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; एक बीकानेर रेफर

खाजूवाला, खाजूवाला क्षेत्र में पावली रोड पर 4KJD के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को खाजूवाला उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान 5PSD रावला निवासी 50 वर्षीय हेमराज बावरी तथा 27KYD खाजूवाला निवासी 40 वर्षीय गुरुचरण के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हेमराज बावरी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल गुरुचरण का उपचार खाजूवाला उप जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे की सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जानकारी जुटाई।