पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक को खाजूवाला में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

100419801

खाजूवाला, जाट धर्मशाला, खाजूवाला में बुधवार को पूर्व सांसद, पूर्व राज्यपाल एवं समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा में जाट धर्मशाला अध्यक्ष रघुवीर ताखर एवं सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी ने स्व. सत्यपाल मलिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, किसान हितैषी सोच एवं जनसेवा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने सार्वजनिक जीवन में सदैव किसानों, युवाओं और समाज के हितों को प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रणवीर भांभू, पूर्व सरपंच जीयाराम पूनिया, पूर्व सरपंच प्रेम कुलड़िया, सरपंच प्रतिनिधि पवन भादू, जाट धर्मशाला सचिव लालू बिस्सू, वन विभाग रेंजर धर्मपाल खोथ, श्योपत पूनिया, राजेश तरड़, संदीप थोरी, जसवंत गोदारा, कृष्ण नैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

You may have missed